शुक्रवार, 9 मार्च 2018

. उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा गत दिनों  पुरस्कृत की गयी ,अनेक अवधी उपन्यासों , कहानियों और कविताओं की रचनाकार,डॉ ज्ञानवती दीक्षित की जानिब से ....
.( अवधी किस्सा )....

      "मुआवजा"


डॉ .ज्ञानवती दीक्षित : अवधी लेखिका 

बरसन बाद रामनगर लौटे हन. नौकरी केरी बंदिस देस के अलग-अलग सहरन मां लइ जाति रही. यहि क्रम मां आपन गाँव कहूँ पीछे छूटत गा. अब तौ पता नाय बरसन पहिले देखे चेहरा पहिचाने जइहैं या नांय. जैसेन गाँव जाय वाली पगडंडी पर मुड़ेन– एक अबूझ आवेग तेरे हृदय धड़कै लगा. हमार गाँव– पियारा गाँव– जहाँ केरी माटी हमरी सांसन मां महकत है– जहाँ केरा एक-एक पेड़ हमार पहिचाना है . आय गए हन हमरे पियारे गाँव–
आय गए हन तुमसे मिलै के लिए. हमार आँखी भरि आयीं.
सामने लछिमी काकी केरा घर रहै . अरे यौ एतना टूटि-फूटि गा. कबहूँ यौ गाँव केरा सबसे खूबसूरत घर हुआ करति रहै. हरी-भरी फलिन केरी बेलन से ढका, माटी से लीपा-पोता, चीकन-चमचमात घर. माटी से बने कच्चे घर केतने खूबसूरत हुइ सकत हैं—-यहिका उदाहरन रहै लछिमी काकी केरा घर . बड़ी मेहनती रहै लछिमी काकी. भोरहें से सफाई मां जुटि जातीं. उनकी धौरी गइयौ उतनै साफ़-सुथरी रहती रहै, जेतना गोबर से लीपा उनका आँगन. घर के समुंहे खूब साफ- सुथरा रहत रहै. हम बच्चा लोग हूंआ खेलै जाई, तौ धौरी गइया केर बढ़िया दूधौ पियैक मिलत रहै. कबहूँ काकी मट्ठा बनउतीं, तौ ताजा लाल- लाल मट्ठौ पियैक मिलत रहै. गाँव केरे दूध, दही अउर मट्ठे केरा स्वाद तौ गाँवै वाले जानि सकत हैं. सहरन मां वहिकी कल्पनौ दुस्कर है.
हम धीरे से आवाज दिहेन– काकी- – –
अंदर से कांपत भई आवाज बाहर आई, खांसी के धौंसा के साथ– कउन है?
— हम हन, काकी. अर्जुन- – -.
हमार दिल धड़कि उठा . हमरे सामने मूर्तिमान दरिद्रता खड़ी रहै– फटे-पुरान कपड़ा, चेहरा पर असंख्य झुर्री– मानौ सरीर के हर अंग पर रोग कब्जा कै लिहिन होय . लछिमी काकी केरा अइस हाल होइगा ?
वा पहिले केरी सम्पन्नता कहूँ देखाय नाय परत है. घर केरी खस्ता हालत दूरि से आपन परिचय दै रही रहै.
— अर्जुन हौ ? रामचन्न दद्दा के लरिका ?
बूढ़ी कोटरन मां धंसी आंखी हमार बारीक पर्यवेक्षण कै रही रहैं.
—हाँ ! काकी .
हमरे मुँह से सब्द जैसे कठिनाई से रस्ता बनाय पाय रहे रहै .
—तुम्हार अइसन हाल काकी ? घर मां सब कहाँ गे ? औ सरद कहाँ है ?
— तुम्हरे काका के साथै , सब बिलाय गा, बचुआ.
काकी धम्म से आँगन मां परे पुरान तखत पर बैठि गईं. बरसा मां भीजि के तखत केरी लकड़ी फूलि आई रहै .
—बड़ा फूला-फला रहै यौ आँगन कबहूँ. आजु खाली हुइगा बचुआ. तुम्हरे काका के आंखि मुंदतै सारा जहान बैरी हुइ गवा. सरद का पुलिस पकरि लै गई …. ऊ .. जेल्ह मां है बचुआ .
काकी आँचर से आँखी पोंछइ लगीं .
— जेल मां ??? काहे ?? का किहिस ऊ….?
— कुछ किहिस होत तौ का गम रहै…. बचुआ.. ? निरपराध हमार लरिका जेल्ह मां बंद है . सूबा मां अइसी सरकार है भइया, जौ दलितन की बहू-बिटियन के साथ कुछ होइ जाय ऊँच-नीच, तौ हजारन केरा मुआवजा बाँटत है. गाँव मां हरिजन टोला मां अब रोज केरा तमासा होइ गवा है. हल्ला मचाय के कोई सवर्ण का फंसाय देव. कोई सुनवाई नाय. तुरतै हरिजन एक्ट लागि जात है. सिकायत करइ वाली का मुआवजा दीन्ह जात है. हमार सरद — बेवा केरी अकेल औलाद रहै— उनकी पइसन केरी हवस केर नेवाला बनिगा . हमार सवर्ण होब गुनाह होइगा बचुआ. हमरे साथ खड़ा होवइया कोई नाय रहै. कोई जांच, कोई फ़रियाद नाय सुनी गई. हमार मासूम लरिका, जौ कोई गाँव केरी मेहरुआ की ओर आँखी उठाय के देखतौ नाय रहै—ऊ… जेल्ह मां सरि रहा है — बलात्कार केरे आरोप मां.
लछिमी काकी आँखिन पर आँचर धरि के रोवै लागीं. हम अवाक खड़े रहि गेन. यहु हमार वहै गाँव रहै– जहाँ केरी बहू-बेटी दुसरे गाँव मां ब्याही होतीं तौ बड़े-बुजुर्ग वै गाँव केरा पानी नांय पियत रहैं, कि लडकियैं तौ गाँव भर की सांझी बिटिया भई. वै गाँव मां अइसा घटै लगा पइसन के लिए? तौ का तालाब केरा पानी गंदी राजनीति केरी लाठी से फटिगा …? यहै संविधान रचा गा रहै, हमरे देस केरे लिए ..?
बूढी काकी केरी हिचकियैं हमरे बेजान कदमन केरा पीछा कै रही रहैं. हम धीरे-धीरे चलत भये गाँव केरा गलियारा पार कियेन. सामने हरिजन टोला रहै. धुत सराब पिए भैंरों काका जमीन पर लुढके पड़े रहैं. पास मां काला कुत्ता बइठा पूंछ हिलाय रहा रहै. दुइ किसोरी सिर पर घड़ा लिए पानी लेय जाय रही रहैं. छप्पर के अंदर से कोई मेहरुआ गन्दी-गन्दी गारी दै रही रहै. गारिन के साथ-साथ वहिके घर से मारापीटी की आवाजौ आय रही रहै. ई मारपीट मां छः सात छोटे बच्चा बिलखि-बिलखि के रोय रहे रहैं. पासै बजबजात, कूड़ा से पटी नाली रहै, वहे नाली मां एक सराबी लुढका पड़ा रहै. वहिके ऊपर माछी भिन-भिन करि रहि रहैं. हम राम सुमिरन का बड़ी मुश्किल से पहिचानेन. वौ हमरे साथ पढ़त रहै, अपरिचय के भाव लिए ऊ पास आवा. सिर के बाल खिचड़ी होइगे रहैं. चेहरा पर आश्चर्य के भाव रहैं.
—अरे! बाबू जी, आप ?
— का बाबू जी, बाबू जी कै रहा है….. अरे! हमहन अरजुन- – .हम हंसिके कहेन .
—आव, घरै चलौ.
ऊ सकुचात भवा बढ़ा. चारपाई पर बैठत-बैठत हम देखेन ऊका घर पक्का बनिगा रहै. बाहर हैंडपंपौ लगा रहै.
—और सुनाव का हाल है ?
—हाल देखि तौ रहे हौ, भैया. नाली मां पड़ा है . यहु मुरारी है . भैंरों कक्का केरा लरिका . पीके नाली मां परा है हरामी. गाँव के पंडित टोला के लरिका पर अपनी बिटिया से मुकदमा कराय दिहिस….. बलत्कार कर. मुआवजा मिला है. हैलीकाप्टर से पुलिस के बड़े साहब आये रहैं. दै गे हैं. बस! दारू मुरगा उड़ि रहा है दूनौ बखत…..
—का कहत हौ …? झूठै…?
—अरे भइया!!!!!! पइसे के लिए का-का नाय होत है हियां. महिमां तौ खाली रिपोट लिखवावै की है. एस० ओ० हरिजन है. आधा-आधा पइसा बटिगा ….पब्लिक पुलिस केर पुरान रिलेसन.
राम सुमिरन केरी आवाज दुःख मां डूबी रहै.
—तौ तुम इनका समझावत काहे नांय ? तुम तौ पढ़े-लिखे हौ…
—हमरे कहै से कोई काहे सुनै और मानै ..? हम मेहनत करइक कहित है… जब हराम केरा मिलि रहा है, तौ मेहनत को करी. एक-एक मेहरुआ केरे आठ- आठ , नौ-नौ लरिका हैं, एतनी योजना चलि रही हैं, आबादी बढाए जाव बस!
हम गाँव से निकरेन तौ मन बहुत दुखी रहै. का होइगा है हमरे प्यारे गाँव का…? पहिले कइस भाईचारा रहै …? अदब , लिहाज, शर्मोहया सब नष्ट होइगा. घर पंहुचेन तौ लड़िका-बच्चा घेरि लिहिन.—
—पापा! पापा! गाँव से हमरे लिए का लाएव?
का बताइत, का लइके आयेहन. मन बहुत दुखी रहै. सोचेन टी० वी० देखी. टी० वी० खोलेन तौ आगी केरी लपटन मां धधकत एक घर देखाई पड़ा. कुछ गुंडा कूदि-कूदि के आगी लगाय रहे रहै. नेपथ्य से उदघोषक केरी आवाज आय रही रहै—– “जी हाँ! यह वही घर है…. जहाँ पं० जवाहर लाल नेहरू रहा करते थे……. जब वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे. आज वर्त्तमान अध्यक्ष के बयान से क्रुद्ध होकर सत्ताधारी दल के समर्थकों ने इसे फूँक दिया है. अध्यक्ष को हरिजन एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल में ठूंस दिया गया है. विरोध प्रदर्शन जारी है….”
हम टी० वी० बंद कै दियेन. सामाजिक परिवर्तन, न्याय, और समानता केरे नाम पर नई-नई पार्टी खड़ी भई हैं. हम सोचि रहे रहन इनका लोकतंत्र केरे कौने अध्याय मां पढ़ावा जाई ..??

# डॉ० ज्ञानवती दीक्षित
प्राचार्या
आर्य कन्या  इन्टर कालेज,सीतापुर

2 टिप्‍पणियां:

ज्ञानवती दीक्षित ने कहा…

अवधी साहित्य के लिए आपका योगदान प्रशंसनीय है।

भारतेंदु मिश्र ने कहा…

आपका धन्यवाद|