शनिवार, 17 सितंबर 2016

पगलौनू आल्हा गावति  हैं



पहिले लछमिनिया पैदा भइ
तउ  हुइगा उनका मुख मलीन
दउआ के लरिका भये  तीन
सकटू –गिरिजा औ गयादीन|


सब बड़ी जतन  ते पाले  गे
अच्छे  वाले बिद्यालय गे
हुसियार रही लछमिनिया मुलु
वा चौका चूल्हे मा खपि गै|

लरिका बिद्यालय मा पढिकै
अंगरेजी बिद्या सीखि  लिहिन
दउआ की कौनौ सुनेसि  नहीं
सब अपने आप बिहाव किहिन|

सब खेती पाती बेंचि खोंचि
वुइ राई रत्ती बांटि लिहिन
आपसै मा लडिकै दीमक जस
अपनी देहरी का चाटि लिहिन |

जब ते भौजी परलोक गयीं
दउआ पीपर जस हरहरांय
जिउ कहूं न लागै ट्वाला मा
मन मा झरसै तन मा बुतांय |

सब लरिका आपन हिस्सा लै
दिल्ली कलकत्ता भाजि  गये 
लछमिनिया बिटिया याक रही
बसि  वहै सहारा बनि गइ  है|   


रहिगे अकेल वुइ  खडहर  मा
घरु पुरखिन बिना रहै सूना
खटिया पकरे पगलान बैठ
अब हुइगा उनका दुःख दूना |

सस्ते मा लछमी का बिहाव
दउआ निपटायेनि रहै मुला
पौरुखु घटिगा थकि रही सांस
अब तौ रहिगा बसि चली चला |

बिटिया के मन मा टीस नहीं
वा सेवा भाव जनावति  है
खांसी बोखार का पता चलै
तौ दौरि धूपि घर आवति है|

लरिका कौनौ सुधि लेत नहीं
पगलौनू आल्हा गावति  हैं
लछमी की सेवा ते दउआ की
आंखि रोज भरि आवति है|
10/9/2016 @भारतेंदु मिश्र   

  

शनिवार, 10 सितंबर 2016

भूमिका के लिए :
        अवधी नवगीत का नया सन्दर्भ: प्रदीप शुक्ल 

अवध की माटी बहुत उर्वर है।अवधी वह प्राचीन जनभाषा है जिसने हिन्दी को दोहा,कुंडलिया जैसे छन्द ही नही वरन हिन्दी को सबसे पहले कथाकाव्य भी प्रदान किया।आल्हखंड,गोरखबानी,चन्दायन,रामचरित मानस और पद्मावत जैसे अनेक प्रबन्धकाव्य अवधी की उर्वर रचनाशीलता से निकल कर वर्तमान हिन्दी भाषा के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बने।जगनिक,मुल्लादाऊद,गोरखनाथ,कबीर,रबिदास,जायसी,तुलसीदास जैसे कवियों की अवधी कविताओं ने सदियो की यात्रा की है।सैकडो वर्षो की अविराम यात्रा के बावजूद अवधी की रचनात्मकता और सामासिक सामाजिकता मे कोई कमी नही आयी है।
अवधी गंगा जमुनी संस्कृति की भाषा तो है ही।आधुनिक अवधी कविता का युग बीसवी सदी के आरंभ से ही माना जाये तो बलभद्र प्रसाद दीक्षित पढीस,वंशीधर शुक्ल, रमई काका, विश्वनाथ पाठक, गुरुभक्त सिंह मृगेश,त्रिलोचन शास्त्री जैसे कवियो ने सही अर्थ मे अवधी को स्थापित किया।स्वतंत्रता संग्राम के बीच छीजती किसान मज्दूर की अस्मिता का बोध इन कवियो की कविताओ मे प्रमुख रूप से देखने को मिलता है।अवधी का ज्यादातर साहित्य मौखिक ही रह गया।जो प्रकाशित हो पाया वो बहुत कम है।एक बार 1985 मे चतुर्भुज शर्मा जैसे किसान कवि से बातचीत का मौका मिला तो उन्होने बताया कि उनका समग्र साहित्य उन्हे कंठाग्र है।उसे कहीं लिखा नही गया। उन्हे अपना महाकाव्य-नादिरा,सीताशोध,और अनेक लंबी कविताएं याद थीं। मेरे लिए यह चकित होने की बात थी कि एक किसान कवि को अपना समग्र साहित्य उन्हे स्मरण भर था।उन्होने कागज पर नही लिखा था।उन्होने अपने परिचय मे ये पंक्तियां सुनाईं--
कोरो गवाँर पढो नलिखो,कछु साहित की चतुराई न जानौं।
कूर कुसंग सनी मति है,सतसंगति की गति भाई न जानौं।
काँट करीलन मे उरझो परो,आमन की अमराई न जानौं।
गावत हौं रघुनन्दन के गुन,गूढ बिसय कबिताई न जानौं॥
बहरहाल ये तो अवधी की महान जनवादी कृषि संस्कृति से जुडी चेतना की बात है।अवधी मे लगातार कोई पत्रिका आदि नही निकल पायी।भाई सुशील सिद्धार्थ ने 1989 मे ‘बिरवा’ का संपादन शुरू किया था।उसके भी सात अंक ही निकल पाये।बाद मे राम बहादुर मिश्र जी ने ‘अवधज्योति’ का संपादन शुरू किया।अभावग्रस्त जनो किसानो की भाषा रही अवधी जिसे कोई सरकारी या गैरसरकारी संरक्षण नही मिल सका।लेकिन आकाशवाणी केन्द्र लखनऊ से 1940 के आसपास पढीस जी ने अवधी के कार्यक्रमो की शुरुआत की थी वह किसानो और मजदूरो की रचनात्मकता को रेखांकित करने का कार्य अवश्य करते रहे।बाद मे रमई काका जी ने रेडियो जैसे बहुव्यापी श्रव्य माध्यम से अवध के किसानो और अवधी भाषा की बडी सेवा की।अवधी भाषा मे लगातार नाटक और किसानो के कार्यक्रम अवश्य प्रारंभ हुए।बाद मे गुरुवर प्रो.हरिकृष्ण अवस्थी जैसे कुछ प्राध्यापको के प्रयत्नो से अवधी को लखनऊ ,साकेत और आसपास के विश्वविद्यालयो मे पठन पाठन के लिए भी चुना गया।इस अवधी साहित्य के पठन पाठन की परंपरा को लखनऊ विश्वविद्यालय मे प्रो.सूर्य प्रसाद दीक्षित जी ने नई ऊचाई प्रदान की।
आज इक्कीसवी सदी मे नई तकनीकि के दौर मे धरती पर जहां कही भी कुछ उल्लेखनीय या नया हो रहा है वह सबके सामने आ रहा है।डा.प्रदीप शुक्ल –के बहाने अवधी की नई रचनात्मक ऊर्जा और नये अवधी जीवन को व्याख्यायित करने का अवसर मिल रहा है यह मेरा सौभाग्य है।शुक्ल जी का अवधी नवगीत संग्रह-‘यहै बतकही है’ समकालीन अवधी जीवन की विसंगतियो का दस्तावेज है जिसमे उनके 28 नवगीत संग्रहीत हैं।अवधी मे नवगीत लिखने की परंपरा बहुत पुरानी नही है वस्तुत: हिन्दी के नवगीतकारो ने ही अवधी मे भी नवगीतो का सृजन किया है।डा.रामबहादुर मिश्र ने वर्ष-2007 में ‘अवधी त्रिधारा’ का संपादन किया था। अवधी की नवगीत परंपरा को समझने के लिए उसे सन्दर्भ के रूप मे देखा जा सकता है।नईसदी के आरंभिक काल से ही अवधी नवगीत/गजल और नए दोहे की धारा विकसित होती है।डा.श्यामसुन्दर मिश्र मधुप जी ने अपनी पुस्तक ‘अवधी साहित्य का इतिहास’ मे अवधी नवगीत को हिन्दी नवगीत परंपरा का अनुगामी माना है।यह सच भी है।
डा.प्रदीप शुक्ल जी के पास अवधी भाषा की जीवनी शक्ति है नवगीत की रचना प्रक्रिया मे वे पहले से ही आगे बढ चुके हैं।कवि के पास उन्नाव और लखनऊ जनपद मे बोली जाने वाली अवधी का व्यापक संस्कार है।स्वाभाविक है कि ‘रमई काका’ और ‘घूरू किसान’ जैसे अवधी के जनकवियो की कविताओ का भी रचनात्मक प्रभाव कवि के मन पर पडा हो।बैसवाडी अवधी का प्रभाव उनकी भाषा पर साफ दिखाई देता है।जैसा कि प्रदीप जी स्वीकार करते हैं कि 2013 मे फेसबुक पर ही उन्होने अवधी मे नवगीत लिखना शुरू किया जो एक अच्छी आदत के रूप मे विकसित होता गया।यह हो सकता है कि प्रदीप जी ने अवधी साहित्य का गहन अनुशीलन न किया हो लेकिन अवध के आदमी को ‘रामचरितमानस’ का संस्कार तो मिल ही जाता है।कवि ने अवध का व्यापक जीवन और जीवनानुभवो को पढा है।किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ से एम.बी.बी.एस.और बाल रोग में विशेषज्ञता अर्जित करने के साथ ही प्रदीप जी का कवि मन जीवन की विसंगतियो को चुराने मे भी कामियाब हुआ।अब भी वो बच्चो की बीमारिया दूर करते करते उनके परिवेष मे व्याप्त विसंगतियो को अपनी मातृभाषा अवधी मे अभिव्यक्त करने का बडा कार्य कर रहे हैं।असली रचनाकार वही होता है जो अपनी मातृभाषा मे अपने जन-जीवन के लिए विसंगतियो से निपटने का रास्ता खोजता है।प्रदीप जी के नवगीतो मे यह अभिप्रेरणा साफ तौर पर देखी जा सकती है।
कवि का छन्द सधा हुआ है।भाषा तो ऐसी कि प्रवाह अपने आप ही पाठक को बहा ले जाए।मैने भी प्रदीप जी को फेसबुक के ही माद्ध्यम से जाना।सन्योगवश वे अंतर्जाल पर मेरे अवधी समूह ‘चिरैया’के सहयोगी सदस्य भी बने और मुझे लगातार अपनी सक्रिय भागीदारी से आकर्षित करते रहे।प्रस्तुत संकलन के पहले नवगीत मे ही प्रदीप जी खेतिहर किसान का शहरी बाबुओ से संवाद प्रस्तुत करते हैं--
 अब तीन पांच हम का जानी
भइया हम तो खेतिहर किसान।
इन पंक्तियो से ही साफ हो जाता है कि कवि का लक्ष्य खेतिहर किसान की मार्मिक व्यथा का चित्रण करना है।किसानो के जीवन को उनकी ही भाषा मे लिखने का कार्य बहुत कम कवियो ने किया।जो ऐसा करते हैं मुझे वही सच्चे कवि प्रतीत होते हैं।सूखे का एक चित्र देखिए।गांव का निवासी आम जन अभावो से आज भी उसी तरह हलाकान है-
गलियारे कै बरुआ तपिगै
भुलि भुलि पायन का खाय लेति
ठूंठन माँ चले चले जूता
दुई महिना माँ मुह बाय देति
गरमी के मारे हलेकान
बेरवौ हैं अब ढूंढति छाँही ।
दृष्टव्य है कि ये छांही खोजै वाले बिरवा का पता प्रदीप जी जैसा कोई अत्यंत संवेदनशील नवगीतकार ही खोज सकता है।भाषा को समझना उसका प्रयोग करना एक बात है लेकिन उसका समीचीन ढंग से प्रयोग करने का शऊर(सहूर) अभ्यास और संस्कार से आता है।प्रदीप जी ने वह शऊर अभ्यास से विकसित किया है।इसी प्रकार एक आधुनिका बहू का चित्र देखिए- 
बड़की भौजी
डारे घूँघट
नाचि रहीं जमके
नई बहुरिया पैंट पहिन
पूरे आँगन थिरके

खाँसि खखारति ससुरौ का
वह ना पहिचाने है
नए साल मा नई बहुरिया
दावत ठाने है ।
नए जमाने के युवक युवतियो के अपने सपने और पुरानी पीढी के संस्कारो का टकराव आम बात है लेकिन प्रदीप जी जिस तरह से चित्रात्मकता के साथ नवगीत मे उसे गढ लेते हैं वह काबिले तारीफ है। हमारे यहां किसान परिवारो मे चैत्र से या फिर कहीं कहीं दीपावली के बाद से नए साल का जश्न मनाया जाता था। परंतु अब नई पीढी की बहू अंग्रेजी ढंग से जनवरी मे नए साल का जश्न मना रही है।इस नवता को स्वीकार करने और अस्वीकार करने के बीच जो पीढियो का संघर्ष है वही असली अवधी नवगीत की संवेदना है।तात्पर्य यह कि कवि ने नवगीत की मूल संवेदना या कहें कि समकालीन कविता को स्वर देना सीख लिया है।
फसल लहलहा रही है।किसान के लिए इससे अधिक खुशी का पल और क्या होगा।कवि के शब्दो में गेंहू और सरसो का साहचर्य देखिए।फागुन को किस तरह से लिखा जा सकता है यह प्रदीप जी से सीखा जा सकता है।कविता मे यह शक्ति केवल किताबे पढने से नही बल्कि जीवन और प्रकृति को पढने निरखने से अर्जित की जाती है-

गेहूँ है उम्मीद ते अब तो
खड़ी फसल मुसकाय
पीली चूनरि ओढ़े सरसों
देखि देखि शरमाय

चने क बूटा घूरि रहा ना 
पलकन का झपकाय रहा
छोडि रजाई बाहर झाँकौ
फगुनहुटा नगिच्याय रहा ।
भाई प्रदीप जी के इन गीतो मे सर्दी गर्मी और बरखा के चित्र तो हैं ही।ग्रामीण जीवन की सच्ची झांकी भी वे साथ लेकर चलते हैं।भाषा सर्वथा संवाद बनाने की ओर अग्रसर दिखाई देती है।कवि को छप्पर मोह नही है वरन वह छप्पर के वास्तविक महत्व को समझता है।आजीविका से चिकित्सक होने के नाते स्वच्छता और कुपोषण की ओर स्वाभाविक रूप से कवि का लगातार ध्यान जाता रहा है।भारत माता का गुणगान भी कवि के लिए किसान चेतना के रूप मे विकसित होता है।पन्द्रह अगस्त आवति होई शीर्षक नवगीत मे व्यंग्य का एक उदाहरण देखिए-
भारत माता
की जय बोलिहैं
औ गाँधी का गुणगान करैं
पर आपस मा लडवावै का उई
हमरे तुम्हरे कान भरैं

गाँधी कै बोकरी
नोचि नोचि
कउनो नेता खावति होई।
व्यंग्य और व्यंजना कविता की सबसे बडी शक्ति मानी गयी है।अवधी भाषा मे व्यंजना की अपार संभावनाएं हैं।यहां कवि ने स्वार्थी नेताओ के आचरण मे दिखते गान्धी और गान्धीवाद की सामाजिक दशा  पर व्यंग्य किया है।गान्धी की बकरी अर्थात अहिंसा का प्रतीक जिसे हिंसा द्वारा स्वार्थपूर्ण ढंग से मार कर खा लिया जाता है नेताओ के माध्यम से यह अनैतिक उपभोगवाद की आन्धी अब गांवो तक पहुंच गयी है।कटूक्तियो मे हमारे अवध के गांवो की रचनात्मक चेतना का कोई मुकाबला नही कर सकता।इसी लिए त्रिलोचन जी कहते थे-‘अवध के गांवो को मै विश्वविद्यालय मानता हूं।’सचमुच हमारे गांवो के जीवन मे  सच्चा संघर्ष, जीवन्त –भाषा ,व्यावहारिकता और समस्याओ के समाधान का अनोका तरीका होता है।
महिना मा तुम चारि बार
चाहे बिदेस घूमौ भईया
रामदीन का दालि खवावौ तौ मानी

घर के भीतर तो
सब के जगमगु है भईया
लालटेन बाहेर लटकाओ तौ मानी.।
महंगी हुई दाल का भाव रामदीन जैसे पात्र के लिए क्या होता है यह कवि को मालूम है।लालटेन को जनहित मे बाहर लटकाये जाने की प्रेरणा भी वह दे रहा है।प्रदीप जी के पास ऐसे अनेक मार्मिक गीत हैं।ये प्रयोग जितनी नवता से लैस हैं उतने ही मार्मिक और प्रगतिशील सोच के संवाहक भी है।संकलन का शीर्षक गीत ‘यहै बतकही है’का अंश देखिए-
लउटे हैं बिदेस ते कक्का
दुई दिन हिंयौ
 रहे
पंचायत मा संविधान पर
भाषण खूब बहे

घर का रब्बा हाँकौ ढंग ते
ढीली पगही है।
ये जो प्रदीप जी हमारे समकाल को किसानो के छप्पर के नीचे की बतकही के रूप मे प्रस्तुत करते हैं।वह समय के कक्का जी यानी शासको की आलोचना का स्वर आम जन की भावनाओ का प्रतीक है।घर का रब्बा (छोटी लढी)अर्थात बैलगाडी को ढंग से हांकने की बात ही सबके लिए हितकारी है।विदेश यात्राओ और आभासी दुनिया के आभासी विकास से कुछ होने वाला नही है।घर के शासन की लगाम ढीली हो चुकी है उसे नियंत्रित कीजिए।इसी गीत का मुखडा देखिए-
बिना दूध कै चाय भोरउखे
रोजु बनि रही है
घर मा याकै गाय बची है
वहौ मरकही है।
हमारे गोपालक किसान के जीवन की विसंगति देखिए कि उसने बिना दूध की चाय पीने की आदत डाल ली है।जो ले दे के एक गाय बची है वह भी दुधारू नही है बल्कि मरकही है।किसान उस  दूध न देने वाली गाय को भी अपने पौरुष से जिला रहा है।सच तो यह है कि ऐसे बेहतरीन नवगीतो का सृजन आधुनिक अवधी कविता के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवान्वित करने वाली बात है।प्रदीप जी की अवधी आधुनिक आवधी है जिसमे आवश्यकतानुसार आधुनिक तकनीकि के शब्दो के साथ ही पारंपरिक अवधी के लुप्त होने वाले शब्दो का भी अनायास ही समीचीन उपयोग किया गया है।अवधी के नए कवि का अवधी की साहित्यिक बिरादरी मे स्वागत करते हुए मुझे हर्ष का अनुभव हो रहा है।आखिर मा यहै कहा चहित है कि-‘भैया तुमरे नीतिन अवधी क्यार पूरा खेतु खाली परा है,संवेदना के धान बोये रहौ यही तना’।
हार्दिक शुभकामनाओ सहित ।
# भारतेन्दु मिश्र
संपर्क: सी-45/वाई-4
दिलशाद गार्डन,दिल्ली -110095
b.mishra59@gmail.com
फोन-09868031384
 



शुक्रवार, 12 अगस्त 2016

अवधी समाज के गठन हेतु आपका स्वागत है…



मित्रो, यदि आप --अवधी कवि / लेखक/कलाकार /पत्रकार आदि  है तो इस ब्लॉग के लिए  आपकीसंक्षिप्त परिचयात्मक जानकारी सचित्र प्रकाशित करके अवधी समाज कोश तैयार करना है। आप स्वयं लेखककविपत्रकारचित्रकार, शिल्पकार, रंगकर्मी, संपादक हैं अथवा इनमें से किसी के विषय में जानकारी रखते हैं तो सम्बन्धित जानकारी नि:संकोच b.mishra59@gmail.com पर मेल कर दें। जानकारी केवल यूनीकोड फोंट/देवनागरी लिपि में ही भेजी जाए तो उसे प्रकाशित करने में हमें आसानी होगी। प्रेषित जानकारी का प्रारूप निम्नवत् सीमित रखने का प्रयास करें:1 नवीनतम एकल फोटो(इसे अलग से भेजें)
2 संक्षिप्त परिचय
जन्म की तारीख :
जन्मस्थान :
पारिवारिक परिचय:
माता
पिता
पत्नी/पति
संतान:पुत्र/पुत्री
शिक्षा
भाषाज्ञान
प्रकाशित कृतियाँ : कृति का नाम (प्रकाशन वर्षविधाइस कॉलम में (1) केवल प्रकाशित पुस्तकों का ही उल्लेख करेंपत्रिकाओं में प्रकाशित सामग्री का नहीं। (2) कृपया प्रकाश्य सामग्री का उल्लेख न करें।
सम्मान व पुरस्कार :
संपर्क का पता :
वर्तमान / स्थाई
टेलीफोन/मोबाइल नम्बर :
ई-मेल
नोट:इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी तथ्यात्मक गलती के लिए प्रेषक/सम्बन्धित महानुभाव स्वयं जिम्मेदार होंगे, ब्लॉग प्रबंधक/संपादक नहीं। विवादित सूचनाओं/परिचयों को बिना किसी पूर्व सूचना के हटाने का अधिकार ब्लॉग प्रबंधक/संपादक के पास सुरक्षित है।
प्रस्तुति :भारतेंदु मिश्र  

बुधवार, 2 मार्च 2016

प्रिय भाई,
अरुन शेखर जी,
जल्दबाजी मे जो ददुआ की सेवा बन पडी भेज रहा हूं।



ददुआ
हम ना करिबै और गुलामी /ठकुरन की ड्यौढी(डेहरी)पर जाय
फडक रही है भुजा हमारी /हम से और सहा ना जाय।
ददुआ आवा ददुआ आवा/ददुआ आवा ददुआ आय।(टेक)
शेर रहा बुन्देलखंड का /आहट से धरती थर्राय
चित्रकूट से चम्बल घाटी /सब ददुआ की दहसत आय।
ददुआ आवा ददुआ आवा/ददुआ आवा ददुआ आय।(टेक)
1.
ऐसी ददुआ वैसी ददुआ/जैसी देखौ ददुआ आय
कांपै पूरी चम्बल घाटी/पीपल के पत्ते की नाय।
तीस कोस के ठाकुर कांपैं/सबका पौरुस गवा बिलाय
परै सामना जब ददुआ ते/ कैयौ खौफ खाय मरि जांय।
ददुआ आवा ददुआ आवा/ददुआ आवा ददुआ आय।(टेक)
2.
कित्ते मारे कित्ते काटे/कितनो की ली आंख निकाल
कलम कर दिए कित्ती गरदन/कितने गांव हुए बेहाल।
टेक रही बजरंग बली की /मन्दिर दिए कई बनवाय
खून डकैती का चसका बस/और न कोई नशा सुहाय।.
ददुआ आवा ददुआ आवा/ददुआ आवा ददुआ आय।(टेक)
3.
लिखे सैकरन खून डकैती/थाने मा ददुआ के नाम
लूटपाट हिंसा का मतलब/होना ही था ये अंजाम।
बहुत दिना मा बनी योजना/बहुत दिना भटकी सरकार।
जब धोखे से घेर लिया तब/ गोली कर गई सीना पार।
पागल हाथी दौड रहा था/उसकी अक्किल गई हेराय
ढेर हो गया ददुआ यकबक/मिली मौत कुत्ते की नाय।
ददुआ आवा ददुआ आवा/ददुआ आवा ददुआ आय।(टेक)
###
@भारतेन्दु मिश्र



सोमवार, 11 जनवरी 2016



                                                             
 
पुस्तक मेला

कुछ पर्ची बांटति बुद्धिमान
कुछ धरमधुरन्धर ब्यापारी
कल्लू -कबीर सब एक भाव
रचना मा तनिकौ नही ताव
अपनी ढपली पर अपनि बीन
हम पुस्तक मेला देखि लीन।


कुछ कुर्ता वाले देखि लीन
कुछ टाई वाले देखि लीन
कुछ जनबादी कुछ फौलादी
कुछ मेहेरबान कुछ गिरगिटान
कुछ दाढीवाले लेखकन का
हम गोल बनाये देखि लीन।

औरतै हुआ हैरान मिलीं
भौचक्की याक दुकान मिली
फिर चमकै वाली साडिन मा
परकटी लेखिका कई मिलीं
आपनि किताब देखरावै का
उइ हरबराय कै गिरी जांय
उइ आलोचक संपादक के
कान्धे पर मानौ चढी जांय
कुछ नैन मिले बेचैन मिले
हम सबकी कइती पीठि कीन।

जब भूख लागि जिउ बिलबिलान
खाना तौ बहुतै मंहग रहै
स्वाचा चाहै ते काम चली
लरिकौनू हमका समझायेनि
अब चाह नही है- काफी है
हम हुनुर हुनुर करतै रहिगेन
वुइ दुइ कुझ्झी काफी लाये
मुंहु बरिगा याकै चुस्की मा
जब सौ रुपया का रेट सुनेन
जिउ गा अघाय सब देखि लीन।

बडकई दुकानै चमकि रहीं
कुछ पैसावाले ठनकि रहे
कुछ सेल्फीबाज नए लउडे
छोकरिन संग मुस्क्याय रहे
कुछ अपनी धज मा सजे बजे
बिद्वान बने गपुवाय रहे
कुछ पुरस्कार की चर्चा मा
कुछ सोक सभा के खर्चा मा
अपनी तरंग मा सबै लीन।

ऊ सवालाख का प्रोफेसर
सेतिहै किसान की बात करै
रिक्सा वालेन ते बहस करै
रेडीवालेन ते मोलभाव
मजदूरन पर भासन झाडै
अपनी किताब की चर्चा मा
सब अपनै खर्चा कै डारै
परकासक की चमचागीरी
संपादक के जूता उठाय
ऊ रहै संझोले कद का मुलु
अब बनिगा है बिद्वान बडा
बंतू लेखकन की भीड बढी
कबिता- किसान ई का जानैं
ना सोसित महिला की पुकार
ना दलितन का कोई सुधार
ना हिन्दू है -ना मुसलमान
ई भाट आंय ई बेरिया के
ढोंगी नौटंकीबाज बडे
अब का करिहौ दद्दू हमार
हमका समझायेनि गयादीन।

चौगिरदा इनका रोब बढा
कुछ कुंअर बहादुर मिले हुआ
कुछ लपकी चपकी कबयित्री
लढिकौने(ट्राली बैग वाले) वाले व्यंग्यकार
कुछ नक्सा वाले कलाकार
मजदूर मिले परकासक के
मानौ सब फगुई खेलि रहे
सब अपनै आपन पेलि रहे
धन्धेबाजन के धक्के मा
हमहू खुद का पहिचानि लीन
साहित्य कहां पर बिथरि गवा
बसि यहिबिधि सांचौ जानि लीन।
@भारतेन्दु मिश्र


बुधवार, 23 सितंबर 2015



 आधुनिक अवधी की त्रयी
पढीस  वंशीधर शुक्ल और रमई काका
आधुनिक अवधी के विकास का काल उन्नीसवी सदी के अंतिमदशक से यानी बलभद्र प्साद दीक्षित’पढीस’ जी (अम्बर पुर सीतापुर,उ.प्र.)के आविर्भाव से माना जाता है।उन्होने सप्रयोजन अवधी मे कविता शुरू की।आकाशवाणी लखनऊ से अवधी मे पहला कार्यक्रम शुरू कराया।अपने गांव के पास किसान पाठशाला चलायी।उसी परंपरा का दूरतक निर्वाह उनके बाद वंशीधर शुक्ल(मनेउरा लखीमपुर उ.प्र.) ने किया।किसानो की वेदना को जिस समर्थ आवाज की जरूरत थी उस स्वर मे शुक्ल जी ने अवधी मे कविताई करके उनका उपकार किया।पहली विधान सभा के लिए वे विधायक भी चुने गये बाद मे किसानो की दुर्दशा देखर उन्होने सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया। चन्द्रभूषण त्रिवेदी ‘रमई काका’ ने अवधी को नए पाठक और श्रोता दिये।बहिरे बाबा जैसे पात्र एक जमाने मे बेहद प्रसिद्ध हुए।जीवन भर अवधी की कविता की और किसान की दुनिया मे आते जाते रहे।हमारे अवधी समाज को इन तीनो कवियो पर गर्व है।